फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का दावा, पश्चिम बंगाल के धूलागढ़ में नहीं हुआ कोई दंगा

Sat, 31 Dec 2016 05:49 AM IST
कोलकाता (ब्यूरो)
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि हावड़ा जिले के धूलागढ़ में कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर गलत सूचना फैलाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


यहां एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने धूलागढ़ में हिंसा की खबरों के संदर्भ में कहा कि बीते 15 दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसी घटना के बारे में गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं जो दरअसल घटी ही नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी खबर के खुलासे के लिए गैर जिम्मेदाराना रवैया नहीं अपनाना चाहिए। ममता ने कहा कि अगर हकीकत में कोई घटना हुई है तो मीडिया को उसकी खबर देने का पूरा अधिकार है। लेकिन इससे पहले मौके पर जाकर हकीकत की जांच जरूर करनी चाहिए।

हालांकि बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा था कि धूलागढ़ की हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और हिंसा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरों को नुकसान पहुंचने या किसी परिवार के प्रभावित होने की स्थिति में उसे सहायता देने में हमेशा आगे रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार मानवीयता के आधार पर यह सहायता देती है। लेकिन इसका प्रचार नहीं करती। 
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि धूलागढ़ की हिंसा में जिन लोगों को मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनको 35 हजार रुपये की दर से मुआवजा दिया जा रहा है। जिला पुलिस ने कहा कि प्रभावित इलाके के लोग अब भी अपने घरों को लौटने में हिचक रहे हैं। पुलिस ने इस हिंसा के सिलसिले में 58 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। 

मालूम हो कि उक्त हिंसा की खबरें सामने आने के बाद हावड़ा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सब्यसाची रमण मिश्र का कार्यभार संभालने के 15 दिनों के भीतर तबादला कर दिया गया था। पुलिस ने भाजपा, कांग्रेस और वामपंथी दलों के प्रतिनिधिमंडलों को हिंसा से प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रोक दिया था।  इस बीच, भाजपा ने यह कहते हुए ममता को कटघरे में खड़ा कर दिया है कि हिंसा के दौरान हिंदुओं को ही निशाना बनाया गया। पार्टी ने इसके लिए मुख्यमंत्री की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें