फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद देशभर में 1061 छापे,  4,313 करोड़ का काला धन जब्त

Sat, 31 Dec 2016 05:34 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद देश भर में एक हजार से अधिक जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को 4313 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। सूत्रों ने बताया कि काले धन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आयकर विभाग ने आयकर कानून के तहत 1061 छापेमारी, सर्वे और जांच की। 
विज्ञापन


इसके अलावा विभाग ने कर चोरी और हवाला कारोबार से संबंध होने को लेकर 5058 नोटिस जारी किए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इस अवधि में 554.6 करोड़ की नकदी और आभूषण जब्त किए गए। इसमें 106.89 करोड़ रुपये के दो-दो हजार के नए नोट थे। 

उन्होंने बताया कि ये आंकड़े 29 दिसंबर तक के हैं। एजेंसी ने अन्य वित्तीय अपराध की जांच के लिए कुल 487 मामले सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें