फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय': सीईसी के खिलाफ विपक्ष के रुख के बीच क्या बोलीं ममता? दिल्ली के लिए रवाना

Thu, 08 Oct 2026 02:54 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के आग्रह पर वह दिल्ली जाकर आंदोलन में शामिल होंगी और राष्ट्रपति से मिलने की कोशिश करेंगी। उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए महिलाओं के सम्मान की बात कही। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा? 
विज्ञापन
ममता बनर्जी, पूर्व सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी ) की नेता ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के आग्रह पर वह दिल्ली जाएंगी और चल रहे आंदोलन में शामिल होंगी। अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि शुरू में उन्होंने अभिषेक को भेजने का प्लान बनाया था, लेकिन बाद में वह खुद जाने के लिए तैयार हो गईं, क्योंकि राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल किया गया था।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने क्या कहा? 
बनर्जी ने कहा, 'मुझसे जाने के लिए कहा गया, इसलिए मैं जा रही हूं। इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से 8 या 9 तारीख को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा गया है। उस लिस्ट में मेरा नाम भी शामिल है।' उन्होंने कहा कि चल रहे आंदोलन को देखते हुए उनसे दूर रहना ठीक नहीं होगा, खासकर इसलिए क्योंकि बंगाल के लोग चाहते हैं कि वह दिल्ली जाएं।

उन्होंने आगे कहा, 'भले ही यह पूजा का समय है और हर कोई व्यस्त है। मुझे यह यात्रा करनी ही है। इसलिए, अगर राष्ट्रपति मिलने का समय देते हैं तो ठीक है।अगर मैं वहां नहीं होती तो अच्छा नहीं लगता। इसीलिए मैं जा रही हूं, हालांकि मुझे नहीं पता कि इसके बाद और क्या कार्यक्रम हो सकते हैं।'
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत ज़ुल्म देखे हैं। पूरे भारत में किसी को भी विरोध करने का अधिकार है, लेकिन प्रियंका गांधी के साथ जो हुआ, वह सही नहीं है। हर किसी के घर में बहन, मां और बच्चे होते हैं। हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। 

उपचुनाव को लेकर राज्य सरकार पर क्या आरोप लगाया? 
वहीं,  रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव पर  बनर्जी ने कहा, 'उपचुनाव ठीक से हुआ ही नहीं। बात यह है कि वोटों की गिनती के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, फिर भी ईवीएम में गड़बड़ी की गई। आपकी पुलिस ने जाकर छापे मारे। आपकी पुलिस ने जाकर बटन दबाए। लोगों को वोट तक नहीं डालने दिया गया। उनके आधार कार्ड छीन लिए गए।

आपने सभी पार्टियों को इस बारे में बात करते सुना होगा। मैंने खुद तो नहीं देखा, लेकिन असल में, कोई चुनाव हुआ ही नहीं। क्या आपने कभी भाजपा नेताओं को यह भविष्यवाणी करते सुना है कि वे ठीक कितने वोटों से जीतेंगे? इसका मतलब है - पहले से तय वोट, गड़बड़ी वाले वोट, ठप्पा लगे वोट और लूट-पाट से हासिल किए गए वोट।

नाना पाटेकर के निधन पर कही ये बात
इसके साथ ही दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नाना पाटेकर हमारे देश के लिए गर्व की बात थे। उन्होंने बहुत काम किया है और वे हम सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी रचनात्मकता, उनकी फिल्में, उनके गाने, उनकी एक्टिंग, सब कुछ हमेशा याद रखा जाएगा। 

सीजेपी प्रदर्शन पर क्या बोलीं? 
10 अक्तूबर को होने वाले प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी ) के विरोध प्रदर्शन पर बनर्जी ने कहा कि वह इस चरण में रणनीति पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा, 'हम रणनीति के बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने मुझे आमंत्रित किया, लेकिन 'जेन जी' के साथ हमारे संबंध हैं। लेकिन हम बाद में देखेंगे कि वह क्या करते हैं या क्या नहीं करते हैं।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें