फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMD: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ देगा दस्तक, मौसम विभाग ने भारी बारिश और तापमान में बदलाव की जताई संभावना

Mon, 24 Feb 2025 02:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IMD scientist Dr Soma Sen Roy - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा, खासतौर पर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और तापमान में बदलाव होगा।
विज्ञापन




26 से 28 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश शुरू हो जाएगी। 27 फरवरी को बारिश तेज होने की संभावना है। इस कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ऑरेंज' अलर्ट जारी कर सकता है। 28 फरवरी को पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी।  

मैदानी इलाकों में भी बारिश का अनुमान
27 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे इन राज्यों में मौसम ठंडा होगा और तापमान में गिरावट आएगी।  
विज्ञापन

दिल्ली के तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव
वहीं राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। लेकिन उसके बाद, 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाएगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।  

तापमान में गिरावट की उम्मीद- मौसम विभाग
उत्तर भारत के पूरे क्षेत्र में अगले दो दिनों तक दिन का तापमान बढ़ेगा। लेकिन जब बादल छा जाएंगे और बारिश शुरू होगी, तब तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं इसे लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम का ध्यान रखें और खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें