कोलकाता में पिछले दिनों हुए दुर्गा पूजा महोत्सव में भी राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपमानित महसूस किया था। उन्होंने कहा था कि कोई भी चीज उनके संवैधानिक कर्तव्यों को निभाने के आड़े नहीं आ सकती है। हालांकि उन्होंने कारण नहीं बताया था, लेकिन सूत्रों के अनुसार, तृणमूल सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें सम्मानजनक जगह नहीं दी गई थी।
उन्होंने खुद कहा था कि महोत्सव में मैने अपमानित महसूस किया। मैं बहुत दुखी और व्यथित हूं। यह मेरा नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के लोगों का अपमान है। वह इस अपमान को पचा नहीं पाएंगे।