फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली पाल ने बनाया तीन लाख से अधिक माचिस की तीलियों से ताजमहल, इस विश्व रिकॉर्ड पर है नजर

Sun, 04 Oct 2020 11:32 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कृष्णानगर
विज्ञापन
ताजमहल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली 22 साल की सहेली पाल इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, सहेली पाल ने तीन लाख से अधिक माचिस की तीलियों का प्रयोग करके ताजमहल का एक शानदार प्रतिरूप तैयार किया है। 

विज्ञापन


कृष्णानगर के घुरनी इलाके की रहने वाली पाल इस प्रतिरूप को बनाकर ईरान की मेसम रहमानी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहती हैं, जिन्होंने 2013 में 1,36,951 माचिस की तीलियों से यूनेस्को का लोगो बनाया था।


पाल ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से एमए (अंग्रेजी) किया हुआ है। उन्होंने माचिस की तीलियों की मदद से छह फुट लंबे चार फुट चौड़े बोर्ड पर इस प्रतिरूप को बनाया है। सहेली पाल ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दिशानिर्देश मिलने के बाद अगस्त के मध्य में अपना काम शुरू किया था और 30 सितंबर को इसे पूरा किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 10 साल का मासूम 2800 किमी पैदल चलकर पहुंचा लंदन, जानें इसके पीछे की वजह

इस कलाकृति का एक वीडियो बनाया गया है, जिसे जल्द गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों को भेजा जाएगा। पाल ने कहा कि मैंने दो रंगों की माचिस की तीलियों का इस्तेमाल किया है, ताकि रात में ताज महल का स्वरूप प्रदर्शित हो।
विज्ञापन


उन्होंने 2018 में देवी दुर्गा के चेहरे की सबसे छोटी मूर्ति बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। सहेली पाल के पिता सुबीर पाल और दादा बीरेन पाल को क्रमश: 1991 और 1982 में उनकी मूर्तियों के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किए गए थे। उन्होंने कहा कि मैं अपने दादा और पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहती हूं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें