पश्चिम बंगाल में हिंसा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर पूर्व न्यायाधीश, नौकरशाह, राजनयिक व पुलिस के अन्य अधिकारियों ने गंभीर चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि इस हिंसा के पीछे राष्ट्र विरोधी तत्वों के भी शामिल होने की आशंका है। इसलिए इन घटनाओं की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने का भी आग्रह किया है।
इस पत्र के जरिये कुल 150 लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। इसमें जनरल जेजे सिंह के साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बीसी पटेल, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश क्षितिज वत्स व पूर्व जज अंबादास जोशी के साथ ही पटना, राजस्थान, केरल, तेलंगाना, झारखंड, इलाहाबाद व उत्तरांचल हाईकोर्ट के कई पूर्व जज समेत 150 लोग शामिल हैं।