फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी चलाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी को दिया जवाब, कहा - बंगाल में खिलेगा कमल

Fri, 26 Feb 2021 03:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अब कोई भी राजनैतिक पार्टी अपना दमखम दिखाने में कंजूसी नहीं कर रही है। कल ही ममता बनर्जी तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए सचिवालय तक ई-स्कूटी पर बैठकर गई थीं कि आज उसी के जवाबी कार्रवाई में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्कूटी चलाई। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में एक रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूटी चलाई। रोड शो के बाद स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राज्य में हिंसा ने ममता बनर्जी के शासन को परिभाषित किया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्य की लोकतांत्रिक आवाजों ने इस बार टीएमसी को चुनाव में हराने का फैसला लिया है।



यही नहीं, स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि हमें ये देखकर खुशी हो रही है कि हमारे वरिष्ठ नेताओं द्वारा आयोजित की जा रही रैलियों और कार्यक्रमों में पश्चिम बंगाल के स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध करते हुए ई-स्कूटी का रुख किया था और अपने कार्यालय तक स्कूटी से गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें