फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: मतदान से ठीक पहले टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, धारदार हथियार से काटा

Thu, 01 Apr 2021 10:12 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिदनापुर

सार

  • पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में आज (1 अप्रैल) 30 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, लेकिन उससे ठीक पहले पश्चिमी मिदनापुर में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसे तेज धारदार हथियार से काट दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी मिदनापुर जिले के दादपुर गांव में बुधवार (31 मार्च) रात तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पश्चिमी मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, शक के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप

टीएमसी नेताओं ने इस घटना के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस ने बताया कि उत्तम दोलुई (48) कुछ लोगों के साथ जिले में केशपुर इलाके के हरिहरपुर में एक स्थानीय क्लब में थे, तभी करीब 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला कर दिया। मिदनापुर स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। दोलुई के परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में चुनाव से पहले तनाव पैदा करने और मतदाताओं को डराने के इरादे से भाजपा के 'गुंडों' ने दोलुई पर हमला किया। चुनाव आयोग ने कहा कि घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें