फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : कोलकाता में जर्जर इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत, कई घायल

Sun, 10 Oct 2021 03:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में उत्तरी कोलकाता के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जोरासांको थाना क्षेत्र में शाम को हुई इस घटना में एक 20 वर्षीय स्कूटर सवार और 47 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुरानी बिल्डिंग का गिरा छज्जा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तरी कोलकाता में शनिवार को एक जर्जर इमारत की बालकनी का एक हिस्सा गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि जोरासांको थाना क्षेत्र में शाम को हुई इस घटना में एक 20 वर्षीय स्कूटर सवार और 47 वर्षीय एक पैदल यात्री की मौत हो गई। उन्होंने कहा, रवींद्र सरानी पर एक जर्जर तीन मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर बालकनी का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें दो सड़क पर जा रहे लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सवार और पैदल यात्री को स्थानीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों का सरकारी चिकित्सा प्रतिष्ठान में इलाज चल रहा है। 29 सितंबर को भारी बारिश के बाद महानगर के उत्तरी हिस्से में एक इमारत गिरने से तीन साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें