पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सब्जियों से भरा ट्रक एक ट्रैक्टर से टकरा गया जिसके बाद हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए हैं।
हादसे के बाद घायलों को घायलों को ईलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।