सीबीएसई ने एनसीपीसीआर यानी कि राष्ट्रीय बालक अधिकार संरक्षण के आयोग की आपत्ति के बाद क्लास 6 से 8 तक लागू की जाने वाली समान मूल्यांकन नीति को वापिस ले लिया। आयोग ने एतराज जताते हुए कहा था कि यह शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। सीबीएसई के सर्कुलर के मुताबिक बोर्ड की संचालन यूनिट के फैसले के अनुसार क्लास 6 से लेकर क्लास 8 तक के लिए समान मूल्यांकन प्रणाली, एग्जाम और रिपोर्ट कार्ड के लिए जारी पूर्व का आदेश निरस्त है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पहले जारी सर्कुलर में सीबीएसई ने कहा था कि क्लास 10 की परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों के उच्च प्राथमिक चरण, क्लास 6 में पहुंचने पर बच्चों के विश्वास को बढ़ाने के लिए 6ठवीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए समान मूल्याकंन प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा।
इसके अलावा सीबीएसई जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं में दिए जाने वाले बढ़ा-चढ़ाकर नंबरों पर भी रोक लगाएगा। आपको बता दें कि मॉडरेशन के नाम पर बढ़ा-चढ़ा कर नंबर न देने की केंद्र की अपील को 17 राज्यों ने मान लिया है।