पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता का खेला होबे का नारा काफी हिट हुआ था। चुनाव में तृणमूल ने भाजपा को हराकर लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। इसके बाद ममता ने पिछले वर्ष ही घोषणा की थी कि 16 अगस्त को हर साल खेला होबे दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।
पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने मंगलवार को लगातार दूसरे वर्ष खेला होबे (खेल होगा) दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राज्य सरकार और पार्टी ने खेल को बढ़ावा देने के लिए पूरे राज्य में फुटबाल मैच आयोजित किए गए। इसमें तृणमूल नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि बंगाल में पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद खेला होबे दिवस मनाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता का खेला होबे का नारा काफी हिट हुआ था। चुनाव में तृणमूल ने भाजपा को हराकर लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। इसके बाद ममता ने पिछले वर्ष ही घोषणा की थी कि 16 अगस्त को हर साल खेला होबे दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।
इधर, इस दिन राज्य सरकार व तृणमूल की ओर से पूरे राज्य में करीब एक लाख फुटबाल का भी वितरण किया गया। विभिन्न क्लबों, स्कूलों व खेल में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों के बीच इसका वितरण किया गया। इससे पहले खेला होबे दिवस पर मुख्यमंत्री ने सुबह ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं दीं और पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन में युवाओं की बड़ी भागीदारी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि कोलकाता में 1980 में ईडन गार्डन में फुटबाल मैच के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए 16 लोगों को श्रद्धांजलि देने और खेलों को बढ़ावा देने के वास्ते फुटबाल मैच आयोजित किए गए।
विज्ञापन
राज्यपास से मिले भाजपा नेता
इसी मामले में मंगलवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल एस गणेशन से मिलकर एक मांग पत्र देकर खेला होबे के नाम पर तृणमूल पर विपक्षी दलों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खेला होबे शब्द का इस्तेमाल विपक्ष के खिलाफ आक्रमण के लिए किया जा रहा है और मुख्यमंत्री ने खुद स्वतंत्रता दिवस पर धमकी देकर अपने कार्यकर्ताओं को उकसाया है। उन्होंने इसके खिलाफ राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।