फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: टीएमसी का आरोप- चार मिनट में घट गया 9.55 फीसदी मतदान, चुनाव आयोग से की शिकायत

Sat, 27 Mar 2021 12:20 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में कुछ केंद्रों पर अचानक घटा मतदान प्रतिशत - फोटो : PTI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी बात कही है। दरअसल, टीएमसी ने चुनाव आयोग से मतदान प्रतिशत को लेकर शिकायत की है। टीएमसी का कहना है कि कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत को लेकर गड़बड़ी की गई है। मतदान प्रतिशत में अचानक से कमी आई है।

विज्ञापन


बता दें, मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी को लेकर अपनी लिखित शिकायत में टीएमसी ने कहा कि कांठी दक्षिण (216) और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्रों पर सुबह 9.13 बजे मतदान प्रतिशत क्रमशः 18.47% और 18.95% था, लेकिन चार मिनट बाद 9.17 बजे यह घटकर क्रमशः 10.60% और 9:40% हो गया।

टीएमसी का कहना है कि कांठी दक्षिण (216) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत में 7.87% की कमी आई है और कांठी उत्तर (213) मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत सीधे 9.55% घट गया। उसने कहा कि यह बड़ी गड़बड़ी है और चुनाव आयोग को इस मामले में जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

 

इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट करके चुनाव आयोग से मतदान के आंकड़ों को लेकर नाराजगी जताई।
 

गौरतलब है कि इससे पहले भी टीएमसी मतदान में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगा चुकी है। टीएमसी ने झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में भाजपा पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया था।



टीएमसी ने कहा था कि झारग्राम के बूथ नंबर 218 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम खराब कर दिया और पश्चिम मेदिनीपुर के गारबेटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 167 पर मतदाताओं को बूथ के अंदर जाने से रोका। इतना ही नहीं, टीएमसी ने यह आरोप भी लगाया था कि चुनाव अधिकारी भी गड़बड़ी करने में भाजपा का साथ दे रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें