फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, राज्यपाल बोले- बंगाल में कम नहीं हो रही राजनीतिक हिंसा

Thu, 19 Nov 2020 07:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की उत्तरी 24 परगना में कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय आकाश प्रसाद को कई बार चाकू मारा गया था और इसके बाद उन पर पेट्रोल बम फेंके गए थे। वहीं, राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि प्रदेश में राजनीतिक हिंसा में कमी के कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टीएमसी कार्यकर्ता की कथित हत्या की यह घटना भातपारा में जगद्दल पुलिस स्टेशन के पास पालघाट रोड पर हुई। उन्होंने कहा कि प्रसाद को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। टीएमसी ने कहा है कि यह टीएमसी समर्थकों को बीच भय उत्पन्न करने का एक प्रयास था।


राजनीतिक हिंसा में कमी का कोई संकेत नहीं: धनखड़
वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को कहा कि राज्य में राजनीतिक हत्याएं लगातार हो रही हैं और मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने पुलिस और प्रशासन को इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी कई कोशिशों के बावजूद पुलिस और प्रशासन राजनीतिक रूप से तटस्थ बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें