फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: 'जय श्री राम' बोलने पर टीएमसी कार्यकर्ता ने अपने ही साथी की पिटाई कर दी

Sun, 20 Oct 2019 10:08 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
TMC worker - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने अपने ही एक साथी की पिटाई कर दी। घटना बशीरहाट क्षेत्र की है। पीड़ित कार्यकर्ता का आरोप है कि ने आरोप लगाया कि 'जय श्री राम' का नारा लगाने की वजह से साथी कार्यकर्ता न उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


पीड़ित कार्यकर्ता का नाम रंजीत मंडल है, जबकि आरोपी टीएमसी कार्यकर्ता का नाम तारक परोई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मंडल ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के दौरान उसने जय श्री राम का नारा लगा दिया, जिसके बाद आरोपी तारक ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और उसकी पिटाई कर दी।

पीड़ित युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मरहम-पट्टी कराई गई। पुलिस के अनुसार, हरवा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें