फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: 'हम बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे', टीएमसी विधायक के बयान पर भाजपा बिफरी, कहा- ये सुप्रीम कोर्ट को चुनौती

Sat, 29 Nov 2025 02:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी विधायक ने कहा कि 'अगर देश का गृह मंत्रालय ऐसा कोई निर्देश जारी करता है कि किसी भी मस्जिद का नामकरण बाबर के नाम पर नहीं होगा तो मैं उनकी बात मानूंगा और मस्जिद का दूसरा नाम रखने पर विचार करूंगा।'
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर - फोटो : फेसबुक/humayunaitc
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर मस्जिद की नींव रखने पर अड़े हैं, जबकि भाजपा इसका विरोध कर रही है और मस्जिद का नाम बाबरी रखने को तुष्टिकरण की राजनीति करार दे रही है। भाजपा ने कहा है कि 6 दिसंबर को ही बाबरी मस्जिद की नींव रखना सुप्रीम कोर्ट और भारत के संविधान को चुनौती है। 
विज्ञापन


टीएमसी विधायक बोले- बाबरी मस्जिद का विरोध क्यों हो रहा?
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का एलान किया है। इस पर विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि '464 साल पहले, बाबर के सैन्य कमांडर ने मस्जिद का निर्माण कराया। उन्होंने मस्जिद को तबाह करके वहां राम मंदिर का निर्माण कराया और किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। अब जब मैं बाबर के नाम पर मस्जिद बनवाना चाहता हूं तो इसका विरोध क्यों हो रहा है?'

टीएमसी विधायक ने कहा कि 'अगर देश का गृह मंत्रालय ऐसा कोई निर्देश जारी करता है कि किसी भी मस्जिद का नामकरण बाबर के नाम पर नहीं होगा तो मैं उनकी बात मानूंगा और मस्जिद का दूसरा नाम रखने पर विचार करूंगा। ....अगर वे मेरा सिर कलम करना चाहते हैं तो वे मस्जिद के शिलान्यास के समय आ सकते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं चुनौती देता हूं कि मुर्शिदाबाद आएं और मेरा सिर कलम करें, मैं खुद को बलिदान करने के लिए तैयार हूं। हम मस्जिद बनाकर रहेंगे।'
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- CDS: 'बदलते सुरक्षा माहौल में नवाचार और रणनीतिक दूरदृष्टि अपनाने की जरूरत', जनरल अनिल चौहान बोले
विज्ञापन


भाजपा का आरोप- ये सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दे रहे
टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बयान पर भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 'इनकी मंशा बंगाल में अस्थिरता फैलाकर बंटवारे की राजनीति करने की है। हमें किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण से आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबर के नाम पर भड़काकर और इसे खास तारीख (6 दिसंबर)  से जोड़ना सुप्रीम कोर्ट और देश के संविधान को चुनौती है।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें