फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: टीएमसी विधायक ने सीपीआईएम से मांगी माफी, बजट सत्र के दौरान की थी टिप्पणी

Sun, 16 Feb 2020 08:47 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सीपीआईएम विधायक जहानारा खान जिनसे टीएमसी विधायक ने माफी मांगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की विधायक नरगिस बेगम ने शनिवार को सीपीआई(एम) विधायक जहानरा खान से माफी मांगी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बेगम ने खान पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। स्पीकर बिमन बंधोपाध्याय के कहने पर मेमारी से विधायक बेगम ने माफी मांगी।

विज्ञापन


विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बेगम ने जमुरिया से विधायक खान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे विधानसभा की कार्रवाही से हटाना पड़ा। खान ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर बयान दिया था जिसपर बेगम ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे। 

जिस समय बेगम ने टिप्पणी की उस वक्त उपसभापति सुकुमार हांसदा अध्यक्ष पद पर बैठी थीं। सभी विधायकों से सदन में अपने शब्दों के प्रति सावधान रहने का आग्रह करते हुए, स्पीकर ने कहा कि इस मुद्दे पर संसदीय मामलों की समिति में भी चर्चा की गई है और सदस्यों ने टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण माना है।
विज्ञापन




संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने भी बेगम को माफी मांगने के लिए कहा। चटर्जी ने कहा कि उन्हें मंत्री फिरहाद हाकिम, तपस रॉय और सीपीआईएम नेता सुजान चक्रवर्ती ने घटना की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि वह सभी सदस्यों को अपने शब्दों के चयन के प्रति सावधान रहने और खुद पर नियंत्रण रखने के लिए कहेंगे।

चक्रवर्ती ने ममाले को बजट सत्र के दौरान उठाया। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों को निर्देश जारी करने के प्रति सभापति का ध्यान आकर्षित किया। बहुत से विपक्षी विधायकों ने बेगम की टिप्पणी पर विरोध जताया। जबकि वह शांति से बैठी हुई थीं। हालांकि हालात तब सामान्य हुए जब बेगम ने बिना शर्त माफी मांगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें