फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: इशांत शर्मा फिट घोषित, टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे

Sun, 16 Feb 2020 07:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इशांत शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट
  • न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम से जुड़ेंगे 
  • रणजी ट्रॉफी के दौरान एड़ी में लगी थी चोट
विज्ञापन
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी आई है। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा न्यूजीलैंड दौरे पर जाने के लिए फिट हो गए हैं। इशांत शर्मा ने शनिवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अपना फिटनेस टेस्ट दिया जिसके बाद यह तय हो गया कि वे 21 फरवरी से शुरू होने पहले टेस्ट मैच के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। वे रविवार को भारत से न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे और वेलिंग्टन में टीम के साथ जुड़ेंगे।

विज्ञापन

 
शर्मा एक महीने पहले रणजी ट्रॉफी में मौजूदा चैंपियन विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे। उन्हें दायीं टखने में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें छह हफ्ते के लिए आराम करने को कहा गया था और फिर रेहाब के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) भेज दिया गया था।

इशांत शर्मा 2013-14 के अपने पिछले न्यूजीलैंड दौरे पर सबसे सफल गेंदबाज रहे थे और दो टेस्ट मैच में 15 विकेट अपने नाम किए थे। अब एक बार फिर से वो न्यूजीलैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार हो गए और मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी के साथ टीम को गेंदबाजी में धार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें