फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: टीएमसी विधायक तिवारी भी हुए बागी, बोले- इस्तीफा देते ही मेरा दफ्तर तोड़ा, अब साथ निभाना मुश्किल

Thu, 17 Dec 2020 04:47 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
विज्ञापन
जितेंद्र तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफा देने के बाद अब विधायक जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के प्रशासक मंडल के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसी खबरें हैं कि तिवारी जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। तिवारी ने कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार को एक पत्र लिखकर इस औद्योगिक शहर को केन्द्रीय कोष से वंचित रखने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


 
इस्तीफ देते ही तोड़ दिया मेरा दफ्तर: तिवारी
जितेंद्र तिवारी ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा कि प्रशासक का पद छोड़ने के एक घंटे के भीतर, मेरे कार्यालय को कोलकाता से मिले निर्देशों के बाद तोड़ दिया गया। ऐसे में अब उनके साथ रहना मेरे लिए संभव नहीं है। मैंने पार्टी के जिला प्रमुख (टीएमसी) के पद से इस्तीफा दे दिया है।

सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ा
इधर, विधायक पद छोड़ने के एक दिन बाद, बृहस्पतिवार को सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारी ने पिछले महीने राज्य मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले से उन्हें अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें