फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: थाने से 100 मीटर दूर TMC नेता की गोली मारकर नृशंस हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बम भी फेंके; कई घायल

Wed, 13 Nov 2024 03:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि जगतदल इलाके में टीएमसी की स्थानीय इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक शॉ को बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में एक चाय की दुकान पर सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने थाने से महज 100 मीटर दूर हत्याकांड को अंजाम दिया। जगतदल वार्ड नंबर 12 से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक शॉ को गोली मारे जाने के अलावा बम भी फेंके गए। कई लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


भाटपारा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
हत्याकांड के संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जगतदल पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक चाय की दुकान के सामने खड़े शॉ को बदमाशों ने कई बार गोली मारी। शॉ पर बम भी फेंके गए। हमले के बाद शॉ को निकटवर्ती भाटपारा सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक राजोरिया ने क्या जानकारी दी?
पुलिस के मुताबिक हमले में बम फेंके जाने के कारण घायल हुए कुछ अन्य लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर जांच के लिए बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त आलोक राजोरिया भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की प्रारंभिक जानकारी ली। 
विज्ञापन


हत्याकांड में अब तक कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला
राजोरिया ने संवाददाताओं को बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। राजोरिया के मुताबिक फिलहाल इस हत्याकांड में अब तक कोई राजनीतिक संबंध सामने नहीं आया है। हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जगतदल पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें