trinamool congress leader shot dead
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना में कुछ अज्ञात बदमाशों ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता सफरुद्दीन खान समेत तीन लोगों की गोली मारकार हत्या कर दी।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार को जब टीएमसी नेता जयनगर पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल से यह पहली खबर नहीं जब किसी तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या की गई हो बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले जून महीने में हावड़ा जिले में कुछ बदमाशों ने टीएमसी के स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।