फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: उत्तर 24 परगना जिले में धमाके से तीन घायल, खाली स्कूल में बम बनाते वक्त हुआ विस्फोट

Sun, 27 Jun 2021 06:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में बम धमाके का नया मामला सामने आया है। भाजपा ने इसमें सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने की आशंका जाहिर की है। वहीं तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के ससोन क्षेत्र में रविवार को एक स्कूल की खाली इमारत में देसी बमों के फटने से तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल हुए तीनों लोग एक मंजिला इमारत में संभवत: देसी बम बना रहे थे। उन्होंने कहा, 'हमें संदेह है कि विस्फोट के समय वे (घायल हुए लोग) देसी बम बना रहे थे।'

आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोग
अधिकारी ने बताया कि धमाकों की आवाज सुनकर पास में रहने वाले लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें संबंधित तीनों लोग जमीन पर दर्द से तड़पते मिले। उन्होंने बताया कि तीनों लोग जिस कमरे में थे, धमाके से उसका दरवाजा उड़ गया। 
विज्ञापन


भाजपा का आरोप, हमें निशाना बनाने के लिए बना रहे थे
घटना पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता ने कहा कि तीनों का संबंध 'तृणमूल कांग्रेस से हो सकता है' और हो सकता है कि बम क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने तथा भगवा दल के कार्यकर्ताओं को निशााना बनाने के लिए बनाए जा रहे हों।
विज्ञापन


तृणमूल ने किया आरोपों को खारिज
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने इस तरह के आरोपों को खारिज किया और कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें