बर्धमान जिले के हुमायूं कबीर ने अपने माता-पिता मुमताज परवीन और मुसफतिजुर रहमान की चाकू घोंपकर हत्या की। इसके बाद वह उत्तर 24 परगना के बोनगांव स्थित शरीफ अनाथालय पहुंचा। यहां उसने दो शिक्षकों और दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो भीड़ ने बोनगांव पुलिस थाने पर धावा बोल दिया।
पश्चिम बंगाल से हत्या का एक वीभत्स मामला सामने आया है। बर्धमान जिले में एक युवक ने पहले अपने माता-पिता की हत्या की। इसके कुछ घंटे बाद एक अनाथालय में चार लोगों को चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भीड़ ने थाने को घेर लिया और पुलिस पर हमला किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बर्धमान जिले के हुमायूं कबीर ने अपने माता-पिता मुमताज परवीन और मुसफतिजुर रहमान की चाकू घोंपकर हत्या की। इसके बाद वह उत्तर 24 परगना के बोनगांव स्थित शरीफ अनाथालय पहुंचा। यहां उसने दो शिक्षकों और दो कर्मचारियों पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो भीड़ ने बोनगांव पुलिस थाने पर धावा बोल दिया। लोगों ने मांग की कि आरोपी हुमायूं कबीर को उन्हें सौंप दिया जाए। उत्तर 24 परगना के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि भीड़ के हमले में दो पुलिसकर्मी एक कांस्टेबल और एक सहायक उपनिरीक्षक घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि कबीर एक प्रमुख राज्य विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र और एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर रह चुका है। वह गुड़गांव में बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता था, लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़ दी और अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। कबीर के माता-पिता मुसफतिजुर रहमान और मुमताज परवीन के शव उनके मेमारी स्थित आवास के सामने सड़क पर खून से लथपथ पाए गए, जिन पर चाकू के कई वार के निशान थे। हावड़ा के एक मदरसे में शिक्षिका कबीर की बहन तमन्ना रहमान ने अपने माता-पिता के शव मिलने के बारे में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
उधर, हिरासत में लिए जाने के बाद कबीर ने अपनी पहचान और पता बताते हुए मेमारी में हुए दोहरे हत्याकांड से अपना संबंध उजागर किया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि उसने अपने माता-पिता की हत्या की हो। उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसने अभी तक हत्या का अपराध स्वीकार नहीं किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों का दावा है कि कबीर तलाक और नौकरी छूटने के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त था। हत्याओं और चाकूबाजी की घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।
10 लोग गिरफ्तार
वहीं दंगा करने और पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि इलाके में छापेमारी जारी है।