अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर ट्वीट किया है। तसलीमा ने कहा, 'ममता, मुस्लिम वोटर्स आपकी जागीर नहीं हैं। वो मेरी जागीर हैं।' उनका यह बयान बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच आया है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चुनावी गोटें बिछाना शुरू कर दिया है और वह एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।