फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: एसएससी ने जारी की 3,500 भ्रष्ट शिक्षण कर्मचारियों की सूची, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

Tue, 04 Nov 2025 02:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल एसएससी ने 2016 की भर्ती में शामिल लगभग 3,500 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची जारी की। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल में 25,753 कर्मचारियों की नियुक्तियां भ्रष्ट और अवैध बताकर रद्द की थीं। इससे पहले 15,000 से अधिक शिक्षकों की सूची भी सार्वजनिक हो चुकी थी।

विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) ने सोमवार रात राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में काम कर रहे लगभग 3,500 गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सूची जारी की है, जिनकी नौकरी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दी गई थी। ये सभी 2016 की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े वे लोग हैं, जिन पर अनियमितता के आरोप साबित हुए हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते तीन अप्रैल 2024 को 2016 की भर्ती प्रक्रिया को भ्रष्ट और अवैध बताते हुए 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द कर दी थीं। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर एसएससी पहले ही 15,000 से अधिक भ्रष्ट शिक्षकों की सूची जारी कर चुका था। अब गैर-शिक्षण स्टाफ की सूची भी सार्वजनिक की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Op Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य संघर्ष PAK-चीन गठजोड़ का सबूत'; पूर्व विदेश सचिव ने दिया बड़ा बयान

कौन से ग्रुप से कौन कर्मचारी
मामले में कमीशन के अनुसार, सूची में शामिल 3,512 कर्मचारियों में से 2,349 ग्रुप डी और 1,163 ग्रुप सी श्रेणी के हैं, जिन्हें 2016 में नियुक्त किया गया था। इन सभी को अब नई भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।एसएससी ने बताया कि नए भर्ती परीक्षणों के लिए आवेदन 3 नवंबर से शुरू हो गए हैं और एक महीने तक चलेंगे। इस चरण में 2,989 ग्रुप सी और 5,488 ग्रुप डी पदों पर भर्ती की जाएगी। सोमवार रात तक 50 से अधिक आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Mumbai Hostage Case: पुलिस ने आर्य के खिलाफ एक्शन से पहले पूर्व मंत्री से की थी बात? अपराध शाखा कर रही पड़ताल

राज्य में नए शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि 2016 की भर्ती पैनल को रद्द किए जाने के बाद अब नई परीक्षा आयोजित करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। साथ ही, कक्षाएं 9-10 और 11-12 के शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी नवंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें