फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी के भाई से छिना कोंताई नगर पालिका चेयरमैन का पद, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 29 Dec 2020 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने कोंताई नगर पालिका के चेयरमैन में बदलाव किया है। इस पद पर पहले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी थे। अब यह जिम्मेदारी सिद्धार्थ मैती को दी गई है। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी बीते दिनों तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि नगर पालिका में नई नियुक्तियां सामान्य कार्यकाल समाप्त होने की वजह से की गई हैं। इस आदेश के अनुसार सिद्धार्थ मैती को चेयरपर्सन बनाया गया है। सुबल मन्ना, सबुल, हबीबुर रहमान और पंपा जन मैती को नगर पालिका का सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें