फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हवाला डीलरों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 300 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का चला पता

Tue, 29 Dec 2020 10:19 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

आयकर विभाग ने दिल्ली में कई हवाला ऑपरेटरों पर छापेमारी में 300 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी मे 14 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी तथा दो करोड़ रुपये के सोना- चांदी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


सीबीडीटी ने कहा कि जांच में कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं जिनसे विभिन्न मुखौटा इकाइयों का पता चला है जिनका इस्तेमाल बोगस खरीद/बिक्री बिल निकालने तथा बेहिसाबी धन को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता था।

सीबीडीटी ने कहा कि इस तरह इकाइयों को दो महीने में बंद कर दिया जाता था और फिर नयी इकाई बना ली जाती थी। हवाला से तात्पर्य बेहिसाबी धन को ‘ठिकाने’ लगाने से है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें