फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Scam: पार्थ चटर्जी के बाद ममता के एक और विधायक माणिक भट्टाचार्य को ED ने किया तलब, आज होंगे सवाल-जवाब

Wed, 27 Jul 2022 04:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ईडी की छापेमारी के बाद पार्थ चटर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हो गए थे। वह सीधे एसएसकेएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हो गए थे। इस पर ईडी ने आपत्ति जताते हुए उन्हें जांच के लिए AIIMS ले जाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने मंगलवार को बंगाल शिक्षक परिषद के पूर्व अध्यक्ष व टीएमसी के मौजूदा विधायक माणिक भट्टाचार्य को तलब किया है। उन्हें बुधवार सुबह 12 बजे ईडी के कार्यालय में हाजिर होने का समन भेजा गया है। जिस दिन पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी, उसी दिन भट्टाचार्य के कार्यालय में भी ईडी ने आठ घंटे तक तलाशी ली थी।

विज्ञापन


इस दौरान वहां से एक सीडी मिली है जिसमें महत्वपूर्ण जानकारियां होने की बात कही जा रही है। इससे पहले संपत्ति मामले में सीबीआई भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। अब ईडी उनसे पूछताछ करना चाहती है। यदि जरूरत पड़ी, तो पार्थ व माणिक को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है। बता दें कि माणिक भट्टाचार्य तृणमूल कांग्रेस के विधायक भी हैं और पार्थ चटर्जी के काफी करीबी माने जाते हैं।


विज्ञापन


2014 में 269 लोगों को दी गई थी नौकरी
वर्ष 2014 में प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के लिए पात्रता परीक्षा हुई थी। इसमें 269 लोगों को नौकरी दी गई थी लेकिन आरोप है कि गलत प्रश्न का दावा कर इन सभी की उत्तर पुस्तिका में प्राप्तांक बढ़ा दिए गए थे। इसके खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी और इसके बाद एकल पीठ ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था।

हजारों वंचित मेधावी सड़क पर
शिक्षक घोटाला मामले में अपर व माध्यमिक के हजारों वंचित मेधावी सड़क पर हैं। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी के वंचित मेधावी शिक्षक राज भवन के पास 499 वें दिनों से गांधी मूर्ति के नीचे धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि उसके पास ही शहीद मातंगिना हाजरा की मूर्ति के पास अपर प्राइमरी के करीब 20 हजार से अधिक शिक्षक 20 दिनों से धरने पर बैठे हैं।

ईडी ने पार्थ चटर्जी व अर्पिता से की पूछताछ
स्कूल शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी मंगलवार को भुवनेश्वर एम्स से वापस कोलकाता ले आई। ईडी ने पार्थ चटर्जी व उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से मंगलवार को घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ की। ईडी की टीम पार्थ चटर्जी को लेकर सुबह 6:30 बजे कोलकाता पहुंची। उन्हें सीधे सीजीओ कॉम्पलेक्स ले जाया गया।

वहां उनसे और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से ईडी अधिकारियों ने पूछताछ की। विशेष ईडी अदालत ने सोमवार को दोनाें आरोपियों को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में सौंपा था। उधर, बंगाल कांग्रेस से अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर शिक्षक घोटाले के आरोप में गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से हटाने की मांग की है।

अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं 
ईडी की छापेमारी के बाद पार्थ चटर्जी कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हो गए थे। बताया गया था कि छापेमारी के बाद पार्थ को बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद वह सीधे एसएसकेएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हो गए। इस पर ईडी ने आपत्ति जताते हुए उन्हें जांच के लिए AIIMS ले जाए जाने की मांग की थी। वहीं एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर तुषार कांति पात्रा ने बताया कि पार्थ चटर्जी की सेहत स्थिर है। मेडिकल रिपोर्ट आ गई है और वह ठीक हैं। उसकी गहन जांच की गई। हालांकि उन्हें कुछ समस्याएं थीं, लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है, उनकी बारीकी से निगरानी की जा रही है। 

काली डायरी खोलेगी राज 
पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी अधिकारियों को एक काली डायरी मिली है। माना जा रहा है कि इस डायरी में शिक्षक घोटाला के राज दफ्न है। दावा किया जा रहा है कि इस डायरी में उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने शिक्षक नियुक्ति के लिए कथित तौर पर रुपये घूस के तौर पर लिए थे। ईडी सूत्रों का मानना है कि इस डायरी में पार्थ चटर्जी के अलावा तृणमूल के कई शीर्ष नेताओं के नाम हैं, जो इस भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरी में जिन लोगों के नाम हैं, उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

ईडी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि बंगाल के स्कूल जॉब स्कैम (Bengal School Job Scam) की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अर्पिता मुखर्जी जो बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की नजदीकी सहयोगी हैं, 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं। ईडी के आधिकारी के अनुसार ऐसी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज जांच एजेंसी ने शनिवार की शाम अर्पिता मुखर्जी के जोका फ्लैट में छापेमारी के दौरान बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


राज्यसभा के पूर्व सांसद पर भी केस
सीबीआई ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य केडी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर उनकी कंपनियों में निवेश पर 10 गुना रिटर्न की पेशकश करके लोगों को कथित रूप से धोखा देने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, CBI ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद के अलावा उनके बेटे करणदीप सिंह सहित आठ अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर उनकी कंपनियों अल्केमिस्ट इंफ्रा रियलिटी लिमिटेड और अल्केमिस्ट टाउनशिप लिमिटेड में करोड़ों रुपये का निवेश करके लोगों को ठगने का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने 12 स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें