फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeshkhali: शोषण और जमीन कब्जा मामले में पुलिस की सख्ती, एडीजी-DIG पर गिरी गाज; जानिए ताजा घटनाक्रम

Sun, 18 Feb 2024 04:22 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Sandeshkhali: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न और जमीन कब्जा मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने बारासात रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (DIG) को हटा दिया है। विपक्षी दल भाजपा और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग का दौर भी जारी है।
विज्ञापन
संदेशखाली हिंसा के बाद महिलाओं में आक्रोश, पीड़ितों के बीच पहुंचे राज्यपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार बैकफुट पर है। गवर्नर सीवी आनंदबोस उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मामले में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुख्य आरोपियों में एक शिब प्रसाद हाजरा को गिरफ्तार किया है। एक और सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार ने दक्षिण बंगाल के एडीजी और बारासात के डीआईजी को हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धिनाथ गुप्ता दक्षिण बंगाल के एडीजी थे। तबादले के केवल 17 दिन बाद उनका दोबारा तबादला कर दिया गया। हालांकि, मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसे रूटीन तबादला बताया है। उनकी जगह सुप्रतिम सरकार को दक्षिण बंगाल का एडीजी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सुप्रतिम सरकार राज्य पुलिस यातायात और सड़क सुरक्षा के एडीजी और आईजीपी थे। गौरतलब है कि संदेशखाली घटना के बाद उन्हें इलाके में भेजा गया था। वहीं, बारासात के डीआईजी सुमित कुमार को भी शनिवार को हटा दिया गया है। उनकी जगह मालदा रेंज के डीआईजी आईपीएस भास्कर मुखर्जी को लाया गया। वर्तमान में डीआईजी के पद पर कार्यरत सुमित कुमार को डीआईजी सुरक्षा के पद पर भेजा गया है। 

एडीजी बंगाल भी बदले
अशोक कुमार प्रसाद एडीजी बंगाल एसटीएफ ने अथर्व की जगह ली। आधिकारिक सूचना के मुताबिक कोलकाता पुलिस के संयुक्त सीपी मुख्यालय, संतोष पांडे को बल का अतिरिक्त सीपी III बनाया गया, जबकि कोलकाता पुलिस एसटीएफ के संयुक्त सीपी, वी सोलोमन नेसाकुमार को शहर पुलिस का अतिरिक्त सीपी-IV नामित किया गया।
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के संयुक्त सीपी (स्थापना) मीराज खालिद को संयुक्त सीपी (मुख्यालय) बनाया गया, जबकि सैयद वकार रजा को संयुक्त सीपी (अपराध) के रूप में नामित किया गया। इसके अलावा राहुल डे को कोलकाता पुलिस एसटीएफ इकाई का नया  डीसी बनाया गया है। साथ ही 

बता दें कि पुलिस ने उत्तम सरदार और शिबप्रसाद (शिबू) हाजरा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की दो धाराएं जोड़ी हैं। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार को राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं डरी हुई महसूस कर रही हैं और वे शिकायत दर्ज कराने के लिए 033-22001641 डायल करके राजभवन के 'पीस रूम' से संपर्क कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें