देशभर में मानसून का दौर चल रहा है और जमकर बारिश हो रही है। देश के कई राज्यों व शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं। प. बंगाल में भी बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं।
आसनसोल में निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। यहां कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई थी।
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि घरों में बारिश का पानी घुस गया है और लोग किस कदर परेशान हैं।