फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कामतापुर राज्य की मांग को लेकर रेल रोको आंदाेलन तेज, कई घंटे तक संचालन हुआ प्रभावित

Tue, 06 Dec 2022 12:42 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एनएफआर के अधिकारी ने बताया कि प्रभावित होने वाली ट्रेनों में सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर शुरू हुए रेल रोको आंदोलन ने अधिकारियों के माथे पर पसीना ला दिया है। मंगलवार को उत्तर बंगाल में रेल मार्ग बाधित किए जाने के कारण यहां कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। खबर है कि आंदाेलन के चलते कोलकाता जाने वाली कंचनजंधा एक्सप्रेस मोयनागुरी में फंस गई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों भी प्रभावित होने की सूचना है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आंदोलन कर रहे संगठन ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के मोयनागुड़ी में रेल मार्ग को प्रभावित किया। इस कारण कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह छह बजे से 10 बजकर 25 मिनट तक संचालन प्रभावित हुआ। 

वहीं, कामतापुर स्टेट डिमांड फोरम के नेताओं ने का कहना है कि मामले को केंद्र व राज्य सरकार के संज्ञान में लाने के लिए उन्होंने रेल रोको आंदोलन का सहारा लिया। एनएफआर के अधिकारी ने बताया कि प्रभावित होने वाली ट्रेनों में सिलचर-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस और कामरूप एक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें