फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: ममता के खिलाफ कल नामांकन करेंगी प्रियंका टिबरेवाल, बोलीं- मैं बंगाल के लोगों के लिए लड़ रही 

Sun, 12 Sep 2021 10:02 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, उमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से नामांकन कर चुकी हैं। उनके खिलाफ भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल सोमवार को नामांकन करेंगी, उन्होंने रविवार से अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
प्रियंका टिबरेवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पहले ही नामांकन कर चुकी हैं। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवार सोमवार को अपना नामांकन दर्ज करवाएंगी। रविवार से उन्होंने भी अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


नामांकन कराने से पहले प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को भी जीने का हक है। उनसे यह हक ममता बनर्जी की पार्टी ने छीन लिया है। मैं इन बंगाल के लोगों के लिए ही लड़ रही हूं। आगे कहा कि मैं भवानीपुर के लिए सोमवार को नामांकन करूंगी। 

दीवारों पर कमल बना शुरू किया अभियान 
प्रियंका टिबरेवाल ने रविवार को अपना चुनाव अभियान दीवारों पर भाजपा का चुनाव चिह्न कमल बनाकर शुरू किया। उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट पर दीवार पर पेटिंग की। इस दौरान उनके साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी रहे। 

विज्ञापन


न्याय के लिए लड़ रहीं प्रियंका
भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम ये यह सोच कर लड़ी थीं कि जीत जाएंगी, लेकिन वो हार गईं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है। आगे कहा कि प्रियंका टिबरेवाल चुनाव बाद हुई हिंसा के खिलाफ लड़ रही हैं, वह न्याय के लिए लड़ रही हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें