फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला, तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

Thu, 09 Aug 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के खातड़ा में कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की कार पर हमला कर दिया। यह घटना बीती रात हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यहां इसकी जानकारी दी। हमले में भाजपा नेता को कोई चोट नहीं आई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब घोष इलाके में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर रात का खाना खाने के बाद कातड़ा स्थित अपने होटल लौट रहे थे। घोष ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात कुछ लोगों ने अचानक उनकी कार पर पत्थर फेंके। 

खड़गपुर के विधायक घोष ने बाद में पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। भाजपा ने इस हमले के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुडे़ असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। दूसरी ओर, बांकुड़ा जिला तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इस आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि यह घटना भाजपा की अंतर्कलह का नतीजा है और सत्तारूढ़ पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है। इससे पहले बुधवार को नदिया जिले के चाकदा में भाजपा के एक अन्य नेता व पूर्व विधायक शमिक भट्टाचार्य की कार पर भी कुछ लोगों ने हमला किया था। उस समय वे एक रैली में हिस्सा लेने चाकदा जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें