फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल: रेप से गर्भवती युवती ने प्रशासन से मांगी आत्महत्या की अनुमति

Mon, 15 Jan 2018 04:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
rape victim
विज्ञापन
पूर्व मेदिनीपुर जिले में बलात्कार की वजह से गर्भवती होने वाली 17 साल की एक युवती ने जिला प्रशासन से आत्महत्या करने की अनुमति मांगी है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। नतीजतन वह गर्भवती हो गई। बलात्कारी युवक तब से फरार है। रविवार को मेदिनीपुर के सूताहाटा थाने के ओसी जलेश्वर तिवारी ने बताया कि जिला शासक के दफ्तर से पुलिस को पता चला है कि एक युवती ने आत्महत्या की अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पत्नी के नाम पर धमकी दे कर किया साली का रेप, जब बीवी को चला पता तो हुआ ऐसा बवाल

युवती के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया था। तिवारी ने बताया कि युवती को महसूस हो रहा है कि कुंवारी मां के तौर पर समाज में जीवित रहना बेहद मुश्किल है। पीड़िता की मां ने बताया कि बलात्कारी युवक फिलहाल लापता है। उसके घरवाले पहले इस शादी के लिए तैयार थेे, लेकिन अब वे इसके लिए सहमत नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर अभियुक्त के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले शनिवार को राज्य मानवाधिकार आयोग की एक टीम ने भी सूताहाटा जाकर पीड़िता व उसके परिजनों से मुलाकात की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें