मकर संक्रांति के मौके पर राजधानी के 12वीं तक के सभी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने देर शाम इसका आदेश जारी कर दिया।
इससे पहले बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छुट्टी का आदेश जारी किया गया था।
आदेश में केवल परिषद से संबद्ध स्कूलों का ही जिक्र था, इसलिए अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर कंफ्यूजन की स्थिति थी।
डीएम ने स्पष्ट आदेश दिया है कि सोमवार को मकर संक्रांति पर 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।