पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच की तनातनी अब पोस्टर वार में तब्दील होती दिखाई दे रही है। राज्य में BJP द्वारा CM ममता बनर्जी को आदिवासी समुदाय विरोधी कहने वाले पोस्टर लगाए जा रहे हैं। पोस्टर में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और PM को भी दिखाया गया है। TMC ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया है।
वहीं, भाजपा के महिला मोर्चा ने शनिवार को बहूबाजार थाने के सामने धरना दिया और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि पुलिस ने छह जुलाई को दर्ज कराई गई उनकी शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया।
उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए ममता ने बैठक बुलाई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संसद के आगामी सत्र और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के वास्ते 21 जुलाई को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों की बैठक बुलाई है। देश के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव छह अगस्त को होगा। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सभी को सूचित किया जाता है कि ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है ताकि संसद के आगामी सत्र और उपराष्ट्रपति चुनाव पर पार्टी की योजना के बारे में चर्चा की जा सके। बयान के अनुसार यह बैठक 21 जुलाई की शाम को बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर होगी।
पीएम मोदी ने मिले राज्यपाल
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।