फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: BJP नेता के '177' वाले दावे पर TMC नेता भड़कीं, पूछा- क्या चुनाव आयोग के साथ हो चुकी है साठगांठ?

Thu, 26 Mar 2026 02:57 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सूबे में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने 177 सीटें जीतने का दावा किया है। इस पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने पलटवार किया है। सायोनी ने आरोप लगाया है कि भाजपा और चुनाव आयोग मिले हुए हैं, जिसके दम पर सुवेंदु इतनी भविष्यवाणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी और सायोनी घोष - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सूबे की राजनीति 'आरोपों के अखाड़े' में तब्दील हो गई है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच की खाई अब और गहरी होती दिख रही है। नया विवाद सुवेंदु अधिकारी के एक बयान से शुरू हुआ है। दरअसल, उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में कमल खिलेगा और भाजपा 177 सीटों के साथ सत्ता में आएगी। अब इस पर टीएमसी नेत्री सायोनी घोष ने कहा कि क्या चुनाव आयोग के साथ साठगांठ हो चुकी है। 
विज्ञापन


सायोनी ने लगाया आरोप
सुवेंदु अधिकारी के जादुई आंकड़े पर टीएमसी की फायरब्रांड नेत्री सायोनी घोष ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा, "सुवेंदु अधिकारी आखिर इतने यकीन के साथ कैसे कह सकते हैं कि वे 177 सीटें ही जीतेंगे? क्या उनके पास कोई भविष्य बताने वाली मशीन है या फिर स्क्रिप्ट पहले से तैयार है?"

सायोनी ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। घोष के मुताबिक, जब तक चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के हाथों में हाथ डालकर 'हैंड इन ग्लव' काम करती रहेंगी, तब तक भाजपा नेता इसी तरह के खोखले दावे करते रहेंगे।
विज्ञापन


'जनता तय करेगी, एजेंसियां नहीं'
सायोनी घोष ने कहा कि बंगाल की जनता 'दीदी' के नेतृत्व पर भरोसा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जमीन पर चुनाव लड़ने के बजाय दिल्ली के दम पर और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के जरिए बंगाल की सत्ता हथियाना चाहती है। 

यह भी पढ़ें: Fuel Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये महंगा किया, डीजल के दाम भी बढ़ाए

सियासी गलियारों में हलचल
गौरतलब है कि बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत होती है। सुवेंदु का 177 का आंकड़ा पिछली बार के प्रदर्शन से करीब 100 सीटें ज्यादा है। हाल के दिनों में देखा गया है कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनाव आयोग पर हमलावर रही हैं। अब सायोनी घोष भी इसी रणनीति के तहत चुनाव से पहले ही चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताकर अपने समर्थकों को लामबंद करना चाहती हैं।
विज्ञापन


शाह का मेगा प्लान
वहीं, भाजपा ने भी अपनी चाल चल दी है। अमित शाह 28 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा का आधिकारिक 'आरोप पत्र' जारी करेंगे। इस दस्तावेज के जरिए भाजपा राज्य में कथित भ्रष्टाचार, घुसपैठ और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति जैसे मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। दो चरणों में होने वाले मतदान से ठीक पहले शाह का यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें