फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में भाजपा नेता राहुल सिन्हा की गाड़ी में तोड़फोड़, तृणमूल-माकपा पर आरोप

Sun, 23 Oct 2022 08:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह हमला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सहयोग से माकपा कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कोई पुलिस प्रशासन नहीं है। बंगाल में जंगलराज चल रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल में भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा की गाड़ी पर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना नादिया जिले के कल्याणी इलाके में हुई, जिसमें उनकी कार का शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है। भाजपा ने इस हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस और माकपा को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि दोनों ने इससे साफ इनकार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई, जिसे पुलिस ने आकर संभाला। घटना शनिवार देर शाम कल्याणी के चाकदह चौमाथा के पास हुई, जब वह स्थानीय भाजपा विधायक बंकिम घोष द्वारा आयोजित विजया सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसके बाद सिन्हा कल्याणी शहर में भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने आयोजित एक काली पूजा पंडाल में भी जाने वाले थे। उससे पहले यह घटना घट गई।

सिन्हा ने आरोप लगाया कि यह हमला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सहयोग से माकपा कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कोई पुलिस प्रशासन नहीं है। बंगाल में जंगलराज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें