फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: TMC नेता पर शिकंजा कसेगी पुलिस, करोड़ों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू; जानिए पूरा मामला

Tue, 10 Feb 2026 03:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित मादक पदार्थ तस्करी मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर के रिश्तेदार शरीफुल इस्लाम की लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है। 
विज्ञापन
टीएमसी के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता के एक रिश्तेदार पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

14 संपत्तियां, 15 बैंक खाते जब्त करने की तैयारी में

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने पत्रकारों को बताय कि तृणमूल कांग्रेस नेता हुमायूं कबीर के रिश्तेदार का मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला के नालदाहारी जैसे इलाकों में जमीन, मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 14 संपत्तियां, 15 बैंक खाते और वाहन कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर की बेटी के ससुर शरीफुल इस्लाम की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तब शुरू की गई, जब आरोप लगे कि ये संपत्तियां पिछले कई वर्षों में नशीले पदार्थों के व्यापार के माध्यम से अर्जित की गई थीं।

यह भी पढ़ें-  Drug Smuggling Prevention: नार्को-तस्करी के नेटवर्क पर सरकार का शिकंजा, गृह मंत्रालय ने बनाई खास टास्क फोर्स

कबीर ने आरोपों से इनकार किया
टीएमसी से निलंबित होने के बाद जनता उन्नयन पार्टी (जेएपी) का गठन करने वाले कबीर ने आरोपों से इनकार किया। पुलिस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। एसपी ने बताया, “पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के एक मामले में शरीफुल इस्लाम की 10.73 करोड़ रुपये की 14 संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोप है कि आरोपी द्वारा अर्जित संपत्तियां उसकी ज्ञात आय के अनुपात से कहीं अधिक थीं। निचली अदालत के आदेश के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। जांच पूरी होने के बाद हम आगे की जानकारी साझा करेंगे।”

यह भी पढ़ें- Assam: असम सीएम हिमंत सरमा ने गोगोई पर ठोका 500 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा, आरोपों पर किया पलटवार

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई शरीफुल इस्लाम के रिश्तेदार जियाउर रहमान की गिरफ्तारी के बाद की गई, जिसे कथित तौर पर पिछले साल 25 मार्च को लगभग 500 ग्राम मादक पदार्थों के साथ पकड़ा गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें