फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: पीड़ितों को शिकायत नहीं देने के लिए धमका रही पुलिस

Fri, 09 Jul 2021 03:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुर्शिदाबाद।

सार

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर कहा, भाजपा को वोट देने के लिए किया जा रहा प्रताड़ित
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा की जांच कर रहे राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य अतीफ रशीद ने राज्य की पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा को वोट देने के कारण पुलिस लोगों को प्रताड़ित कर रही है और पीड़ितों को शिकायत दर्ज नहीं कराने के लिए धमकी दी जा रही है।

रशीद ने मुर्शिदाबाद के एसपी से मुलाकात के बाद कहा, जनता पुलिस से डरी हुई है। उनकी गलती इतनी सी है कि उन्होंने चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था। पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद बड़े पैमाने पर हिंसा की जांच के लिए अतीफ 6 से 9 जुलाई तक राज्य के दौरे पर हैं।

इस दौरान वह हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित मालदा और मुर्शिदाबाद का भी दौरा करेंगे। इससे पहले 29 जून को बंगाल दौरे के दौरान रशीद ने खुद पर हमले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम जांच के लिए गई थी, तब जादवपुर में उन पर हमला किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें