फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को पुलिस का समन; बंगाल में चुनाव लड़ेगी हिंदू महासभा

Fri, 14 Oct 2022 10:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

ईडी-सीबीआई की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि आज आप (भाजपा) सत्ता में हैं और विरोधियों को डर दिखा रहे हैं। कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे, तो ये केंद्रीय एजेंसियां आपके भी घर आएंगी और आपको कान पकड़कर बाहर खींच लेंगी।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी को एक पुराने मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक थाने की पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। शुभेंदु पर एक जनसभा में धार्मिक रूप से भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। तमलुक थाने की पुलिस ने समन में कहा है कि अधिकारी को नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर बताना होगा कि उनसे उनसे कब और कहां पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ईडी-सीबीआई की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि आज आप (भाजपा) सत्ता में हैं और विरोधियों को डर दिखा रहे हैं। कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे, तो ये केंद्रीय एजेंसियां आपके भी घर आएंगी और आपको कान पकड़कर बाहर खींच लेंगी। वह दिन जल्द आएगा। इसके अगले ही दिन पुलिस ने सुवेंदु को यह समन जारी किया है। उल्लेखनीय है कि शुभेंदु पर आरोप है कि उन्होंने 19 जुलाई, 2021 को तामलुक में भाजपा की एक बैठक में विवादास्पद टिप्पणी की थी। इस घटना में तमलुक थाने की पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी के नाम से मामला दर्ज किया था।

हिंदू महासभा ने कहा- भाजपा बना रही है लोगों को बेवकूफ
इस बीच दुर्गापूजा के अपने पंडाल में महात्मा गांधी को महिषासुर की जगह स्थापित कर विवादों में घिरी हिंदू महासभा बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी इकाई ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह आगामी पंचायत और लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी ने कहा कि पार्टी आने वाले पंचायत और लोकसभा चुनाव पार्टी लड़ेगी। इसके लिए आगामी सोमवार को एक घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें पार्टी की भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जानी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को मुख्य प्रतिद्वंदी बताते हुए कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर लोगों को लगातार बेवकूफ बना रही है। हिंदू महासभा इस मिथक को तोड़ेगी कि भाजपा हिंदुत्व की झंडा बरदार है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सबसे बदहाल समुदाय अगर कोई है तो वह हिंदू है। उसके हित के नाम पर वोट बटोरने वाली भाजपा के नेता हिंदुओं की भलाई या बेहतरी के लिए कुछ नहीं करते। हिंदू महासभा जीतेगी तो बंगाल में हिंदू हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा विवाद से लेकर मोमिनपुर हिंसा तक भाजपा ने कहीं भी हिंदुत्व के मुद्दे पर किसी की मदद नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें