फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव : भाजपा नेता ने मंच पर पैर छूने चाहे.. मोदी कुर्सी से उठे-टोका और खुद पैर छू लिए

Wed, 24 Mar 2021 02:19 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
पीएम मोदी और भाजपा नेता ने मंच पर छुए एक-दूसरे के पैर - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कांथी में बुधवार को चुनावी रैली में मंच पर एक अलग ही वाक्या देखने को मिला। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे थे, तभी एक बीजेपी नेता उनके पैर छूने आए। पीएम ने उन्हें पैर छूने से रोक और स्वयं पैर छूकर कार्यकर्ता का अभिवादन किया। बता दें कि पीएम ने जिस नेता का पैर छुआ उनका नाम अनूप चक्रवर्ती हैं। अनूप कांथी में भाजपा अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


भाजपा ने शेयर किया वीडियो
इस घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तभी एक शख्स आकर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने की कोशिश करता है। बदले में प्रधानमंत्री मोदी भी अपने कार्यकर्ता के पैर छूकर सम्मान करते दिखाई देते हैं।






भाजपा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि भाजपा एक ऐसा सुसंस्कृत संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के प्रति समान संस्कार का भाव रहता है। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान मंच पर जब एक भाजपा कार्यकर्ता पैर छूने आया, तो पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पैर छूकर कार्यकर्ता का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें