West bengal: Partha Chatterjee
- फोटो : Agency (File Photo)
बंगाल में शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को कोर्ट ने पांच अक्तूबर तक के लिए जेल भेज दिया। यानि इस बार यानी इस बार राज्य के पूर्व मंत्री को जेल में बैठकर पूजा करनी पड़ेगी। बुधवार को सुनवाई के दौरान सीबीआई ने उनकी हिरासत नहीं, बल्कि जेल हिरासत मांगी। दोनों पक्षों के सवाल-जवाब को सुनने के बाद जज ने फैसला स्थगित कर दिया। बाद में उन्हें पांच अक्तूबर तक जेल में भेजने का आदेश दिया।
बुधवार को सीबीआई के वकील ने पर्थ की जेल हिरासत के लिए याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि पार्थ मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कई बातों की जांच अभी बाकी है। इसलिए पार्थ को जेल भेजा जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मामले के जांच अधिकारी वहां जाकर पर्थ से पूछताछ करेंगे। पार्थ के वकीलों ने कहा कि उनके मुवक्किल को जमानत दी जानी चाहिए। वे 70 साल के हैं। बीमार हैं। लेकिन उनकी किसी भी दलील को अदालत ने स्वीकार नहीं किया और पांच अक्टूबर तक जेल भेज दिया।