टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा ने कहा कि पिछले कई चुनावों से तीनों पार्टियां मिलकर ममता बनर्जी को चुनाव में हराना चाहती हैं, लेकिन ममता बनर्जी हर चुनाव में ज्यादा सीटों से चुनाव जीत रही हैं।
अगले साल होने लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में विपक्षी पार्टियां केंद्रशासित भाजपा के खिलाफ एकजुट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन टीएमसी सांसद ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे विपक्षी एकता को झटका लग सकता है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डोला सेन ने सोमवार को पंचायत चुनाव से पहले हुई मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के पीछे कांग्रेस, वामदल और भाजपा का हाथ बताया है।
विज्ञापन
कांग्रेस-भाजपा और वामदल बंगाल में टीएमसी को हराना चाहते हैं
टीएमसी सांसद डोला सेन ने कहा ने कहा कि पिछले कई चुनावों से तीनों पार्टियां मिलकर ममता बनर्जी को चुनाव में हराना चाहती हैं, लेकिन ममता बनर्जी हर चुनाव में ज्यादा सीटों से चुनाव जीत रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के बाहर स्थिति अलग है लेकिन बंगाल में कांग्रेस पार्टी, वामदल और भारतीय जनता पार्टी मिलकर ममता बनर्जी को चुनाव में हराना चाहते हैं।
बयान से विपक्षी एकता में आ सकती है खटास
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बंगाल विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को पीछे मदद करने वाले वामदल और कांग्रेस हैं। विपक्षी दलों की बैठक से पहले सेन का बयान विपक्षी एकता में भूचाल ला सकता है। अब देखना होगा इस बयान के बाद अन्य विपक्षी दल क्या रुख लेते हैं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में जंगल राज
घटना के बाद, पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में जंगल राज है और उन्होंने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। साथ ही बोला था कि वह कोर्ट की निगरानी में चुनाव कराने के पक्ष में है। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव एक ही चरण में 8 जुलाई को होंगे। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा।