फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Jobs Scam: स्कूल नौकरी घोटाला मामले में मनीष जैन को सीबीआई ने फिर किया तलब; तीसरी बार होगी पूछताछ

Wed, 21 Jun 2023 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीबीआई ने मनीष जैन से शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी के कोलकाता कार्यालय पहुंचने को कहा है। जैन से उनकी अंतिम पेशी के दौरान करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। हालांकि अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थे और इसलिए उनसे दोबारा पूछताछ करने का फैसला किया।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनीष जैन को राज्य सरकार की नौकरियों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को फिर से तलब किया है।  सीबीआई से जुड़े सूत्र ने यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि इसी मामले में उनसे 15 जून को पूछताछ की गई थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीबीआई ने मनीष जैन से शुक्रवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी के कोलकाता कार्यालय पहुंचने को कहा है। जैन से उनकी अंतिम पेशी के दौरान करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई थी। हालांकि अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं थे और इसलिए उनसे दोबारा पूछताछ करने का फैसला किया। इस मामले में जांच एजेंसी के समक्ष जैन की यह तीसरी पेशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें