फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: शुभेंदु के गढ़ में बोले अभिषेक- टीएमसी ने दरवाजे खोले तो भाजपा होगी साफ

Sat, 03 Dec 2022 09:53 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।

सार

अभिषेक ने कहा, अगर कोई धमकाये तो आप लोग मुझे फोन करें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी के गढ़ कांथी में गरजे। अभिषेक ने कहा, यदि तृणमूल कांग्रेस ने दरवाजे खोल दिए तो भाजपा नहीं रहेगी। भाजपा का सफाया हो जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, दिसंबर में कुछ समय के लिए दरवाजे खोलेंगे। उन्होंने शुभेंदु पर हमला बोलते हुए, उनकी तुलना मीर जाफर से की और कहा, इस जिले को वह विश्वासघातकों से मुक्त करेंगे। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा, यदि हिम्मत है तो उन्हें गिरफ्तार करें। वह दो साल से बोल रहे हैं कि यदि उन्होंने कोई गलत काम किया है और यह साबित हो जाता है, तो वह सार्वजनिक रूप से फंदे पर झूल जाएंगे। कांथी में रैली से पहले वे कई जगह गए और ग्रामीणों से बातचीत करके उनकी परेशानी समझने की कोशिश की।

अभिषेक ने कहा, अगर कोई धमकाये तो आप लोग मुझे फोन करें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। लोगों की शिकयात सुनने के लिए अभिषेक ने 'एक डाके अभिषेक' का शुभारंभ किया। तृणमूल सांसद ने पिछले जून में अपने निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर में इस प्रणाली की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


शनिवार को कांथी की जनसभा से अभिषेक ने ऐलान किया कि इस बार पूर्व मेदिनीपुर के लोग भी सीधे उनसे संपर्क कर अपनी समस्याएं बता सकेंगे। सांसद ने जनसभा में 'एक डाके अभिषेक' का फोन नंबर देते हुए कहा, 'मैं एक डाके अभिषेक का नंबर दे रहा हूं। आप मुझसे रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सीधे संपर्क कर सकते हैं। जिस किसी को कुछ कहना हो सीधे मुझे कॉल करे। मैं सबकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें