फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदीग्राम उपचुनाव: सीएम शुभेंदु ने ममता पर कसा तंज, कहा- टीएमसी का नाम-सिम्बल मिट गया, लोगों से क्या की अपील?

Fri, 02 Oct 2026 07:17 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नंदीग्राम, पश्चिम बंगाल

सार

नंदीग्राम उपचुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का नाम-निशान मिट चुका है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार के मामलों में 'मुख्य चोर' भी जल्द ही जेल जाएगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हसीरानी रथ के समर्थन में प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान सीएम ने पूर्व की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न मिट गया है। चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी के ममता बनर्जी और अरूप रॉय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने राज्य में 15 साल तक शासन किया था, लेकिन इस साल मई में भाजपा ने उसे सत्ता से हटा दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'ज्ञानू, तुझे डेमोक्रेसी पर भरोसा नहीं क्या?': मुंबई में उमड़ा युवाओं का सैलाब, ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

सीएम ने क्या अपील की?
भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा, 'राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिह्न मिट गया है।' राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में कई आरोपियों की गिरफ्तारी पर बिना किसी का नाम लिए सीएम ने कहा, 'मुख्य चोर भी जेल जाएगा।' चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए यह सुनिश्चित करें कि उपचुनाव में सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए। बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में छह अक्तूबर को उपचुनाव होंगे। इसके पहले सीएम अधिकारी बीजेपी की कोर कमेटी बैठक में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नंदीग्राम में जीत का अंतर आपकी सोच से कहीं ज्यादा होगा। मैं खुद नंदीग्राम का वोटर हूं; मैं यहीं अपना वोट भी डालूंगा, लोग मुख्यमंत्री का साथ देंगे।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार पर कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?
भाजपा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस ने दावा किया था कि रथ के हलफनामे में उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा बताई गई थी, जबकि 10वीं कक्षा पास करने का साल उन्होंने 1965 बताया था। जिसमें उम्र के हिसाब से अंतर दिखता है। इन आरोपों पर सुनवाई करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे में उनकी उम्र और स्कूल पास करने के साल में गड़बड़ी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईसीआईनेट पोर्टल विवाद: कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया 'झूठा', जनप्रतिनिधित्व अधिनियम पर क्या बोले जयराम रमेश?

कोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस कृष्णा राव ने प्रदेश कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी। 25 सितंबर को बहस पूरी होने के बाद जस्टिस राव ने इस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। वहीं, चुनाव आयोग का दावा था कि इस मामले में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पास कोई कानूनी अधिकार नहीं है, क्योंकि उन्हें उम्मीदवारी की जांच को लेकर शिकायत करने का कोई हक नहीं है। ईसीआई की तरफ से पेश वकील जिष्णु चौधरी ने कोर्ट को बताया कि छह अक्तूबर को होने वाले नंदीग्राम उपचुनाव के लिए 17 सितंबर को जांच पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें