मालेगांव ब्लास्ट केस पर सलीम बोले- जांच एजेंसियों ने निभाई सरकारी भूमिका
वहीं दूसरी ओर मालेगांव विस्फोट मामले में एनआईए कोर्ट द्वारा सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर मोहम्मद सलीम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई बरी होना नहीं है। हमने इस पर पहले ही बयान जारी किया है। असल में पुलिस, जांच एजेंसियां, एनआईए और सरकारी वकील सबूत ही पेश नहीं कर सके।
ये भी पढ़ें:- Manipur Landslides: मणिपुर में भारतीय वायुसेना और असम राइफल्स का संयुक्त राहत अभियान, 18 गांवों तक पहुंचाई मदद
उन्होंने कहा कि आपको याद होगा पहले क्या हुआ था और कैसे भाजपा और केंद्र सरकार ने साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित की रिहाई के लिए पूरा जोर लगा दिया था। उन्होंने कहा कि मैं अदालत को दोष नहीं दे रहा, लेकिन यह जिम्मेदारी जांच अधिकारियों और अभियोजन पक्ष की थी, और उन्होंने पूरी तरह से विफलता दिखाई है। मोहम्मद सलीम ने इसे राजनीतिक दबाव में की गई जांच बताया और कहा कि सरकार ने आरोपियों को बचाने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी।