फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: खुले मैदान में बुरी तरह से घायल मिली लापता महिला, राज्य भाजपा अध्यक्ष ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Mon, 03 Feb 2025 02:22 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि एक महिला का पहले अपहरण किया गया और उसके साथ क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला को दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की गई और उसे गंभीर हालत में खुले मैदान में पाया गया।
विज्ञापन
सुकांत मजूमदार, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार रात से लापता महिला एक खुले मैदान में बुरी तरह से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने बताया कि मामला जंगलिया गांव की है, जहां एक खुले मैदान में महिला घायल अवस्था में मिली। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने बताया कि महिला को पहले स्थानीय चिकित्सक अस्पताल में भेजा गया, जिसके बाद बरुईपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब महिला की हालात स्थिर लेकिन गंभीर है। साथ ही मामले में महिला के परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला शनिवार रात को घर से निकली थी लेकिन महिला को जहां जाना था वहां पहुंच नहीं पाई।  

भाजपा अध्यक्ष ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक महिला का पहले अपहरण किया गया और उसके साथ क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला को दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की गई और उसे गंभीर हालत में खुले मैदान में पाया गया। मजूमदार ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि वह अपराधी को पकड़ने में नाकाम रही है।

सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की

विज्ञापन

इसके बाद, मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस गंभीर घटना पर चुप हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की क्रूरता लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल में किस तरह की सरकार चल रही है, जहां हर दिन महिलाओं के खिलाफ हिंसा और बलात्कार हो रहे हैं। मजूमदार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपराधियों को तुष्ट कर रही हैं, जिससे राज्य में और भी महिलाएं अपनी सुरक्षा और गरिमा खो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें